अदालत ने पूछा : इंडिया गेट पर बड़ी दीवारों के पीछे क्या बन रहा है?

अदालत ने पूछा : इंडिया गेट पर बड़ी दीवारों के पीछे क्या बन रहा है?

नई दिल्ली/भाषादिल्ली उच्च न्यायालय ने अधिकारियों से पूछा है कि इंडिया गेट सर्किल पर ‘ब़डी दीवारों’’ के पीछे क्या बनाया जा रहा था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की पीठ ने कहा कि हर भवन स्थल पर दिखता है कि क्या बन रहा है लेकिन लुटियंस जोन में इंडिया गेट चौराहे पर ‘ब़डी दीवारों’’ के पीछे गुप्त तरीके से निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली सरकार की तरफ से पेश हुए वकील से पीठ ने पूछा, उन ब़डी दीवारों के पीछे आप क्या छिपा रहे हैं? इतनी गोपनीयता क्यों बरती जा रही है? क्या दिल्ली के लोगों को जानने का अधिकार नहीं है? हम भी इस पर जानना चाहते हैं्। क्या हम जानने के हकदार नहीं हैं?दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि रक्षा मंत्रालय इंडिया गेट पर उन लोगों की याद में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनवा रहा है जिन्होंने आजादी के बाद देश के लिए बलिदान दिया है। पीठ ने फिर पूछा कि गोपनीयता का क्या मतलब है जब इंडिया गेट चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे ही काम नहीं कर रहे हैं। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह टिप्पणी की। अदालत को एम्स के एक फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्र लिखकर सूचित किया कि २८ जून की रात को इंडिया गेट सर्किल पर सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे। फिजियोथेरेपिस्ट ने दावा किया था कि २८ जून को एक तेज गति वाहन उनकी कार की तरफ विपरीत दिशा से आया, जिससे वह अपनी कार रोकने के लिए बाध्य हो गए।पत्र में कहा गया है कि इसके बाद दूसरे वाहन के चालक ने उनके साथ मारपीट की और वहां से भाग गया। इसमें बताया गया है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने गए तो उन्हें बताया गया कि वाहन का पता नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि इलाके में सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय