नोटबंदी में 15 लाख जमा कर रिटर्न नहीं भरने वाले दो लाख लोगों को नोटिस

नोटबंदी में 15 लाख जमा कर रिटर्न नहीं भरने वाले दो लाख लोगों को नोटिस

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कहा है कि नोटबंदी के दौरान १५ लाख रुपए या इससे अधिक की राशि जमा कराने वाले ऐसे करीब दो लाख लोगों को नोटिस जारी किया जिन्होंने आयकर रिटर्न नहीं भरा है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष एस चंद्रा का कहना है कि नोटबंदी के दौरान कुछ लोगों ने १५ लाख रुपए या इससे अधिक की राशि जमा कराई लेकिन उन्होंने आयकर रिटर्न नहीं भरा है। ऐसे १.९८ लाख लोगों की पहचान की गई है और इन लोगों को दिसंबर २०१७ और जनवरी २०१८ में नोटिस जारी किए गए थे लेकिन अब तक कोई जबाव नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जो लोग नोटिस का जबाव नहीं देंगे उनके विरुद्ध आयकर कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर चोरी, रिटर्न भरने में देरी आदि मामलों को लेकर पिछले तीन महीने में तीन हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सीबीडीटी अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटाइजेशन को ब़ढावा दिए जाने के मद्देनजर आयकर विभाग ई-स्टेटमेंट पर ध्यान के्द्रिरत कर रहा है और इस वर्ष परीक्षण के लिए ई-स्टेटमेंट शुरू किया गया है। तीन महीने में करीब ६० हजार ई-स्टेटमेंट जारी किए गए हैं और आने वाले महीने में इसमें बढोतरी होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ नवंबर २०१६ को नोटबंदी की घोषणा करते हुए ५०० रुपए और एक हजार रुपए के पुराने नोटों का प्रचलन बंद कर दिया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'