प्रद्युम्न हत्याकांड,आरोपी को 22 तक निरीक्षण गृह भेजा गया

प्रद्युम्न हत्याकांड,आरोपी को 22 तक निरीक्षण गृह भेजा गया

गुरुग्राम। गुरुग्राम की एक किशोर अदालत ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार एक किशोर को २२ नवंबर तक के लिए शनिवार को निरीक्षण गृह भेज दिया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख २२ नवंबर निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिन में गिरफ्तार किशोर को सीबीआई स्कूल ले गई ताकि अपराध का नाटकीय रूपांतरण किया जा सके। वह स्कूल में ११ वीं कक्षा का छात्र था। सूत्रों ने बताया कि टीम आरोपी के साथ दोपहर के करीब स्कूल पहुंची और तीन घंटे से अधिक समय तक वहां रहीं। उसके बाद उसे किशोर अदालत ले जाया गया जहां मामले में सुनवाई होने वाली थी। सूत्रों ने बताया कि टीम ने किशोर से कहा कि वह आठ सितंबर को हुई घटना को स्पष्ट करे जब स्कूल की दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की कथित तौर पर उसने हत्या कर दी थी। उससे घटना की समूची क़डी को स्पष्ट करने को कहा गया। उससे उस दिन हुई छोटी-छोटी बातों का ब्योरा देने को कहा गया। टीम ने प्रमाणित करने की कवायद के तहत विभिन्न माप ली और समय रिकॉर्ड किया जो अपराध को करने के लिए जरूरी था। ऐसा आरोपी के दावे का पता लगाने के लिये किया गया।उसने कैसे कथित तौर पर प्रद्युम्न की हत्या की इस बात को जानने के लिये सीबीआई अधिकारियों ने सॉफ्ट टॉय के रूप में एक डमी का भी इस्तेमाल किया। इस बीच, किशोर के पिता ने आज आरोप लगाया कि सीबीआई उनके बेटे को यातना दे रही है। इसका एजेंसी ने जोरदार खंडन किया। सूत्रों ने बताया कि किशोर अदालत ने एक स्वतंत्र कल्याण अधिकारी की नियुक्ति की है ताकि जांच और गिरफ्तार छात्र से पूछताछ की निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूछताछ सत्र और आरोपी को किसी स्थान पर ले जाने के दौरान उपस्थित रहता है। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी हत्या के मामले में सभी पहलुओं और संभावनाओं का विश्लेषण करने का प्रयास कर रही है। प्रद्युम्न गत आठ सितंबर की सुबह रेयान इंटरनेशनल स्कूल के शौचालय में मृत पाया गया था। उसका गला रेता हुआ था। यह घटना उसके पिता के उसे स्कूल छो़डने के एक घंटे के भीतर हुई थी।गुरुग्राम पुलिस ने हत्या का ठीकरा स्कूल के बस कंडक्टर पर फो़डते हुए उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले ने तब नाटकीय मो़ड लिया जब सीबीआई ने हाल में घोषणा की कि उसने प्रद्युम्न की हत्या के सिलसिले में स्कूल में ही ११ वीं कक्षा में प़ढने वाले एक छात्र को गिरफ्तार किया है। उसने गुरुग्राम पुलिस की पूरी थ्योरी को नकार दिया जिसमें उसने कहा था कि प्रद्युम्न की हत्या स्कूल के बस कंडक्टर अशोक कुमार ने की थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'