नेपाल सीमा पर हनीप्रीत की तलाश तेज

नेपाल सीमा पर हनीप्रीत की तलाश तेज

महाराजगंज (उप्र)। गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत की तलाश में सुरक्षा एजेंसियों ने महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि केन्द्र और राज्य की खुफिया एजेंसियों के अधिकारी यहां पिछले कुछ दिनों से डेरा डाले हुए हैं और सीमा पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर क़डी नजर रखे हुए हैं। सशस्त्र सीमा बल के उप महानिरीक्षक रंजीत सिंह ने आज बताया कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा पर लगी सभी चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा गया है कि यह सुनिश्चित करें कि हनीप्रीत भारत-नेपाल सीमा के जरिए देश से बाहर ना जाने पाए। उन्होंने बताया, एसएसबी के जवानों से कहा गया है कि सीमा पार जाने वालों की पहचान सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा सादे कप़डों में महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है तथा सीमा पार जाने वाले हर वाहन की गहन जांच प़डताल की जा रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय