सजा के खिलाफ डेरा प्रमुख पहुंचा हाईकोर्ट

सजा के खिलाफ डेरा प्रमुख पहुंचा हाईकोर्ट

चंडीग़ढ। साध्वी के बलात्कार मामले में २० साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए सोमवार को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। राम रहीम के वकीलों ने दो साध्वियों के बलात्कार के मामले में २८ अगस्त को आए सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका पर सुनवाई कब होगी, यह सूचीबद्ध नहीं हुआ है। डेरा प्रमुख बलात्कार मामले में फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे बलात्कार के दोनों मामलों में १०-१० वर्ष की सजा हुई है। एक मामले की सजा पूरी होने के बाद दूसरी सजा शुरू होगी। दोषी ठहराए जाने के बाद २५ अगस्त को डेरा समर्थकों की हिंसा में २८ लोग मारे गए थे और २६४ घायल हो गए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
Photo: @BJPLive X account
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख
फर्जी धमकियों का असली मकसद
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसानों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी: कांग्रेस