माननीयों के खिलाफ मुकदमों की त्वरित सुनवाई के पक्ष में अदालत

माननीयों के खिलाफ मुकदमों की त्वरित सुनवाई के पक्ष में अदालत

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों की त्वरित सुनवाई की व्यवस्था किए जाने के पक्ष में है। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई के दौरान कहा कि वह ऐसे मामलों की सुनवाई छह माह के भीतर निपटाए जाने के पक्ष में है। उपाध्याय ने माननीयों के हितों के टकराव के मुद्दे पर एक समान नीति बनाने के निर्देश देने की न्यायालय से मांग की है। याचिकाकर्ता ने दागी सांसदों और विधायकों, कार्यपालिका और न्यायपालिका से जु़डे लोगों के खिलाफ आपराधिक मामलों का निपटारा जल्द करने और एक बार दोषी होने पर उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का अनुरोध न्यायालय से किया है। न्यायालय ने आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता नेताओं के आजीवन चुनाव ल़डने पर पाबंदी लगाने संबंधी याचिका पर चुनाव आयोग के ढुलमुल रवैये को लेकर उसे गत १२ जुलाई को क़डी फटकार लगाई थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
Photo: @BJPLive X account
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख
फर्जी धमकियों का असली मकसद
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसानों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी: कांग्रेस