प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शामिल नहीं हुईं ममता, राज्यपाल बोले- लोकसेवा पर अहंकार हावी

प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शामिल नहीं हुईं ममता, राज्यपाल बोले- लोकसेवा पर अहंकार हावी

प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शामिल नहीं हुईं ममता, राज्यपाल बोले- लोकसेवा पर अहंकार हावी

फोटो स्रोत: ममता बनर्जी फेसबुक पेज।

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि ‘लोकसेवा पर अहंकार हावी हो गया है।’ उन्होंने यह बयान चक्रवात ‘यास’ की वजह से राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शिरकत नहीं करने में संबंध में दिया।

Dakshin Bharat at Google News
धनखड़ ने दावा किया कि ममता ने कलाईकुंडा में बैठक से पहले फोन पर बात की और इस बात को लेकर संकेत दिया कि अगर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी इसमें शिरकत करेंगे, तो वे शामिल नहीं होंगी।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री ने 27 मई को रात 11 बजकर 16 मिनट पर संदेश दिया, ‘क्या मैं बात कर सकती हूं, अत्यंत आवश्यक है’।’

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद उन्होंने फोन पर संकेत दिया कि यदि विधायक शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री की चक्रवात यास संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे, तो वे और अन्य अधिकारी इसका बहिष्कार करेंगे। लोकसेवा पर अहंकार हावी हो गया।’

बता दें कि मुख्यमंत्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ आपसे बात करना चाहती थी, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच आमतौर पर जिस तरह से बैठक होती है उसी तरह से …।’

बनर्जी ने कहा कि ‘बैठक में भाजपा के स्थानीय विधायक को भी बुलाया गया जबकि प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री की बैठक में उनके उपस्थित रहने का कोई मतलब नहीं था।’ उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी ने हालिया विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए