कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म के मामलों पर नहीं बोलते राहुल गांधी: संबित पात्रा

कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म के मामलों पर नहीं बोलते राहुल गांधी: संबित पात्रा

कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म के मामलों पर नहीं बोलते राहुल गांधी: संबित पात्रा

फोटो स्रोत: भाजपा ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में नांगलराय में जिस प्रकार से एक नन्ही-सी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, हम सब उसकी घोर निंदा करते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
पात्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से सजग होकर इस पर काम कर रही है, चार से अधिक लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एससी कमीशन और जॉइंट सीपी पुलिस भी पीड़िता के घर गए थे।

पात्रा ने कहा कि कल राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि दलित की बेटी हिंदुस्तान की बेटी है। इसमें कोई दो मत नहीं है। उसे न्याय मिलना ही चाहिए। लेकिन क्या राजस्थान की दलित बेटी, छत्तीसगढ़ की दलित बेटी और पंजाब की दलित बेटी, जिसके साथ जघन्य अपराध होता है, ये हिंदुस्तान की बेटियां नहीं हैं?

पात्रा ने कहा कि एनसीआरबी के अनुसार राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में शीर्ष पर है। पिछले छह महीनों में राजस्थान में बलात्कार के मामलों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2020 में राजस्थान में 13,750 केस बलात्कार के हुए हैं।

पात्रा ने कहा कि गहलोत सरकार ने विधानसभा सत्र में दुष्कर्म पर हो रही चर्चा पर यह जवाब दिया था कि दलित महिलाएं दुष्कर्म के झूठे केस दर्ज कराती हैं। विधानसभा के पटल पर उन सारे एनजीओ पर उंगली उठाई गई थी, जो दलित अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते हैं।

पात्रा ने कहा कि मैं आज भाजपा की ओर से एनसीपीसीआर से निवेदन करूंगा कि राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार से पॉक्सो एक्ट की धारा 23 और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 74 का उल्लंघन किया गया है, एनसीपीसीआर उसका संज्ञान ले और राहुल गांधी को नोटिस जारी करे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान