बिहार विधानसभा चुनाव रुझानों में राजग को बहुमत
On
बिहार विधानसभा चुनाव रुझानों में राजग को बहुमत
पटना/दक्षिण भारत। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मंगलवार को जारी मतगणना में राजग ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ये पंक्तियां लिखे जाने तक सभी 243 सीटों के रुझान आ रहे थे। इनमें राजग-130, महागठबंधन-96, अन्य-17 सीटों पर आगे थे।
सोशल मीडिया पर ये रुझान वायरल होने के बाद राजग खेमे में खुशी की लहर है। बता दें कि सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो राजग महागठबंधन से पीछे चल रहा था। इसके बाद अचनक बाजी पलटी और राजग ने बढ़त बना ली।इससे पहले आए रुझानों में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 34 सीटों और वीआईपी पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे। महागठबंधन में राजद 54 सीटों पर आगे चल रही थी जबकि भाकपा 2 सीट, भाकपा-माले 10 सीट और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे थी।
बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही थी, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम एक सीट पर बढ़त बनाये हुए थी। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा 4 सीटों पर आगे चल रही थी। निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहे थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Mar 2026 10:55:06
एक्सेसरीज सबका ध्यान आकर्षित करेंगी


