उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

कमल रानी वरुण

लखनऊ/भाषा। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार सुबह राजधानी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थीं।

Dakshin Bharat at Google News
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का सुबह लगभग साढ़े नौ बजे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में इलाज के दौरान निधन हो गया।

कमल रानी वरुण कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और एसजीपीजीआई में उपचार करा रही थीं। कानपुर नगर के घाटमपुर से विधायक कमल रानी इससे पूर्व 11वीं एवं 12वीं लोकसभा की सदस्य रही थीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की है।

योगी ने कहा, ‘विगत कई दिनों से प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एसजीपीजीआई में उनका उपचार चल रहा था। वे कोरोना वायरस संक्रमित थीं। आज सुबह उनका दुखद निधन हुआ है।’

उन्होंने कहा कि कमल रानी वरुण लोकप्रिय जन नेता और वरिष्ठ समाजसेवी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल रानी वरुण ने मंत्रिमंडल में बड़ी कुशलतापूर्वक काम किया। उनका निधन समाज, सरकार और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'
संयमी साधु-संतों के दर्शन से कष्ट नष्ट हो जाते हैं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
यह दुश्चक्र तोड़ें