प. बंगाल: भाजपा का आरोप- राहत सामग्री वितरित करने से रोक रही है तृणमूल सरकार

प. बंगाल: भाजपा का आरोप- राहत सामग्री वितरित करने से रोक रही है तृणमूल सरकार

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा

कोलकाता/भाषा। पश्चिम बंगाल भाजपा ने रविवार को राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत सामग्री वितरित करने से रोकने का आरोप लगाया।

Dakshin Bharat at Google News
अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद जॉन बारला ने कहा कि प्रशासन ने आज सुबह उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में आदिवासियों को राहत सामग्री वितरित करने से रोक दिया।

बारला ने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे खबर मिली थी कि मेरे संसदीय क्षेत्र में कुछ लोगों को राहत सामग्री नहीं मिल रही। लिहाजा मैंने खुद ही सामग्री वितरित करने का फैसला लिया। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने मुझे जरूरी सामान बांटने से रोक दिया। यह स्वीकार्य नहीं है।’

उन्होंने कहा कि भले ही राज्य का प्रशासन उन्हें अनुमति न दे, फिर भी पार्टी राहत कार्य करती रहेगी। भाजपा ने कहा कि ऐसी घटनाएं उत्तर 24 परगना और झारग्राम जिले में भी सामने आई हैं।

झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने भी जिला प्रशासन पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'