
झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों पर बोले शाह- जनादेश का सम्मान करती है भाजपा
झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों पर बोले शाह- जनादेश का सम्मान करती है भाजपा
नई दिल्ली/भाषा। गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करते हुए प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मिली पराजय को स्वीकार करती है।
शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और घोषित परिणाम के आधार पर ट्वीट कर कहा, ‘हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा को पांच वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।’
शाह ने चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुए कहा, ‘सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।’
हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।
भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।
सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
— Amit Shah (@AmitShah) December 23, 2019
उल्लेखनीय है कि 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना में शाम पांच बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा 25 सीटों पर जीती है या आगे चल रही है। भाजपा को 2014 में 37 सीटें मिली थीं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List