बसपा विधायक ने सीएए का किया समर्थन, मायावती ने पार्टी से निलंबित किया

बसपा विधायक ने सीएए का किया समर्थन, मायावती ने पार्टी से निलंबित किया

विधायक रमाबाई

भोपाल/भाषा। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने पर बसपा प्रमुख मायावती ने मध्यप्रदेश की अपनी विधायक रमाबाई को रविवार को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। रमाबाई मध्यप्रदेश के दमोह जिले की पथरिया सीट से बसपा विधायक हैं।

Dakshin Bharat at Google News
मायावती ने ट्वीट किया, बसपा अनुशासित पार्टी है और अनुशासन तोड़ने पर पार्टी के सांसद/विधायक आदि के विरुद्ध भी तुरंत कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने लिखा, इसी क्रम में मध्य प्रदेश में पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार द्वारा सीएए का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है। उन पर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।

मायावती ने कहा, बसपा ने सबसे पहले इसे विभाजनकारी व असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया, संसद में भी इसके विरूद्ध वोटिंग की तथा इसको वापस लिए जाने को लेकर लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया। फिर भी विधायक रमाबाई ने सीएए का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।

बसपा विधायक रमाबाई ने शनिवार शाम को अपनी पथरिया विधानसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के एक कार्यक्रम में सीएए का समर्थन किया था। समर्थन करने पर पटेल ने उनकी तारीफ भी की थी।

इसके बाद रमाबाई ने मीडिया से कहा कि सीएए बहुत अच्छा कानून है। इसको लागू करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नीत कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को बसपा का समर्थन प्राप्त है। माना जा रहा है कि सीएए का समर्थन कर रमाबाई कमलनाथ पर उन्हें कैबिनेट में शामिल करने का दबाव बना रही हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान