हेमा मालिनी ने बंदरों के ‘आतंक’ का मुद्दा लोकसभा में उठाया, कई सांसदों ने किया समर्थन

हेमा मालिनी ने बंदरों के ‘आतंक’ का मुद्दा लोकसभा में उठाया, कई सांसदों ने किया समर्थन

भाजपा सांसद हेमा मालिनी

नई दिल्ली/भाषा। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा एवं वृंदावन में ‘बंदरों के आतंक’ का मुद्दा बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि इस समस्या से लोगों को राहत देने के लिए ‘मंकी सफारी’ बनाई जानी चाहिए।

Dakshin Bharat at Google News
शून्यकाल के दौरान सदन में जब हेमा मालिनी ने यह मुद्दा उठाया तो कई सदस्यों ने उनकी बात का समर्थन किया और देश के कई हिस्सों में बंदरों से लोगों को परेशान होने की बात कही।

हेमा ने कहा कि तीर्थस्थलों पर बंदरों के आतंक से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। बंदर का नाम लेने से बहुत सारे लोगों को मजाक लगेगा, लेकिन यह बहुत गंभीर मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन में रहने वाले लोग बहुत परेशान हैं। बंदर लोगों पर हमले कर रहे हैं। कुछ लोगों की जान भी चली गई है।

हेमा ने कहा कि सरकार को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। कोई ‘मंकी सफारी’ बनानी चाहिए ताकि लोग भी सुरक्षित रहें और बंदर भी सुरक्षित रहें।

उनकी बात का समर्थन करते हुए लोजपा के चिराग पासवान ने कहा कि लुटियन जोन में भी बंदरों का आतंक है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

सदन में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने हेमा मालिनी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि वृंदावन में एक बंदर द्वारा अपना चश्मा ले जाने की घटना का उल्लेख किया और कहा कि सरकार को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'