संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होने की संभावना

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होने की संभावना

संसद भवन

नई दिल्ली/भाषा। संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो सकता है और इसके एक महीने चलने की संभावना है। सरकार के सूत्रों ने बुधवार को यह संकेत दिया।

Dakshin Bharat at Google News
सत्र के संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीखों पर फैसला करने के लिए हुई संसदीय मामलों पर कैबिनेट की समिति (सीसीपीए) की बैठक के बाद सूत्रों ने 18 नवंबर से इसके शुरू होने के संकेत दिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर यह बैठक हुई जो इस समिति के प्रमुख हैं। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक चल सकता है। पिछले दो वर्षों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था।

सरकार आगामी सत्र में अनेक विधेयक लाने के साथ ही दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की योजना पर काम कर रही है।

एक अध्यादेश सितंबर में आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2019 में संशोधन के लिए जारी किया गया था। सरकार ने अर्थव्यवस्था की सुस्ती को कम करने और इसे रफ्तार देने के लिए नई तथा घरेलू निर्माण इकाइयों के लिए कॉर्पोरेट कर की दर कम की है।

दूसरा अध्यादेश भी सितंबर में जारी किया गया था जो ई-सिगरेटों और इसी तरह के उपकरणों की बिक्री, निर्माण तथा भंडारण पर प्रतिबंध से संबंधित है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान