अनुच्छेद-370: मोदी सरकार के फैसले पर बोले राम माधव- डॉ. मुखर्जी की शहादत का हुआ सम्मान

अनुच्छेद-370: मोदी सरकार के फैसले पर बोले राम माधव- डॉ. मुखर्जी की शहादत का हुआ सम्मान

भाजपा नेता राम माधव

नई दिल्ली/भाषा। भाजपा नेता राम माधव ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 पर लिए सरकार के निर्णय का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि आखिरकार भारत में राज्य के पूर्ण विलय की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छाओं का सम्मान हुआ।

Dakshin Bharat at Google News
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य में पार्टी के प्रमुख नेता ने कहा कि देश जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय की लंबे समय से मांग कर रहा था।

गृह मंत्री अमित शाह के संसद में इसकी घोषणा करने के बाद राम माधव ने ट्वीट किया, क्या गौरवशाली दिन है। आखिरकार डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत हजारों शहीदों की भारत में जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय की इच्छा का सम्मान हुआ और पूरे देश की सात दशक पुरानी मांग हमारी आंखों के सामने पूरी हुई। क्या कभी ऐसा सोचा था?

राज्यसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सोमवार को कहा था कि अनुच्छेद-370 अब जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होगा।

पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमाल कर दिया। देश की उम्मीदों पर खरे उतरे। अनुच्छेद-370 पर लिए ऐतिहासिक फैसले के लिए नरेंद्र मोदीजी और अमित शाहजी को बधाई हो। इसने जम्मू-कश्मीर में विकास एवं समृद्धि के रास्ते खोल दिए हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download