थरूर के बाद कैप्टन भी बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए प्रियंका ‘सही पसंद’

थरूर के बाद कैप्टन भी बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए प्रियंका ‘सही पसंद’

कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़/भाषा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसी युवा नेता को चुनने की वकालत करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रियंका वाड्रा इस पद के लिए बिल्कुल उपयुक्त होंगी।

Dakshin Bharat at Google News
पार्टी महासचिव पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे कांग्रेस अध्यक्ष चुनी जाती हैं तो हर तरफ से उन्हें समर्थन मिलेगा।

उन्होंने कहा, पार्टी की बागडोर अपने हाथों में लेने के लिए प्रियंका बिल्कुल सही पसंद होंगी, लेकिन यह पूरी तरह से कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर करता है। सीडब्ल्यूसी ही इस मामले पर फैसला लेने के लिए अधिकृत है।

हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी के अध्यक्ष पद को छोड़ने पर दुख जताया। कांग्रेस नेता शशि थरूर के प्रियंका वाड्रा को इस पद के लिए बेहतर पसंद बताए जाने के सवाल पर सिंह जवाब दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पहले भी इस पद के लिए किसी युवा नेता को चुने जाने की वकालत की थी। इस बीच, उन्होंने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से संबंधित घटनाक्रम पर भी स्तब्धता जताई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय