तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने वापस लौटाई 1.5 लाख रुपए की ‘कट मनी’

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने वापस लौटाई 1.5 लाख रुपए की ‘कट मनी’

तृणमूल कांग्रेस

बर्धमान/भाषा। जनता के विरोध प्रदर्शनों के दबाव में आकर पूर्वी बर्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस के छह स्थानीय नेताओं ने सोमवार को लोगों से कथित ‘कट मनी’ (कमीशन) के तौर पर लिए गए 1.5 लाख रुपए वापस लौटा दिए।

Dakshin Bharat at Google News
केतुग्राम के लोगों का आरोप था कि तृणमूल कांग्रेस के इन नेताओं ने नबग्राम पंचायत के शिबलून गांव में सरकारी आवास योजना के 45 लाभार्थियों से अवैध तरीके से ‘कमीशन’ लिया है।

गांव में हाल ही में हुई एक बैठक में आरोप झेल रहे इन नेताओं ने लाभार्थियों से वादा किया था कि वे कमीशन के रूप में ली गई राशि लौटाएंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने 32 लाभार्थियों से ली गई 1.5 लाख रुपए की राशि लौटा दी है।

इन नेताओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह ‘कट मनी’ (कमीशन) ली है। हालांकि, उनका कहना है कि यह पार्टी चलाने के लिए ली गई है, उसका कोई निजी इस्तेमाल नहीं किया गया।

वहीं नबग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा के जिला सचिव अनिल दत्ता ने कहा कि अगर ये लोग लाभार्थियों को उनका पैसा नहीं लौटाते हैं तो पार्टी प्रदर्शन करेगी।

केतुग्राम से तृणमूल कांग्रेस के विधायक शेख शाहनवाज ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ साजिश कर रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय