लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा सांसद ओम बिड़ला होंगे राजग प्रत्याशी

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा सांसद ओम बिड़ला होंगे राजग प्रत्याशी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली/भाषा। लगातार दूसरी बार भाजपा की टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गए ओम बिड़ला लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी होंगे।

Dakshin Bharat at Google News
लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया इस पद के लिए बिड़ला की ओर से उनकी दावेदारी का नोटिस मिल गया है। बिड़ला ने निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से पहले अपनी दावेदारी का नोटिस पटल कार्यालय को सौंप दिया।

नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिड़ला (आयु 57 वर्ष) का लोकसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है क्योंकि सत्तासीन राजग के पास निचले सदन में स्पष्ट बहुमत है।

इस बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि बिड़ला के नाम के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजद और राजग के घटक दलों शिवसेना, अकाली दल तथा लोजपा सहित अन्य दलों के सदस्य शामिल हैं।

लोकसभा पटल कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बिड़ला के नाम के प्रस्तावकों के नोटिस शाम चार बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बिड़ला के अलावा अभी किसी अन्य सदस्य की ओर से दावेदारी का नोटिस नहीं मिला है।

बिड़ला राजस्थान की कोटा-बूंदी संसदीय सीट से भाजपा सांसद के रूप में चुने गए हैं। वह तीन बार विधायक भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव होगा।

जोशी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को बताया, हमने बिड़ला की उम्मीदवारी के बारे में कांग्रेस सदस्यों से बात की थी। मैं गुलाम नबी आजाद से भी मिला था।

प्रस्तावकों की सूची में कांग्रेस की ओर से अभी तक किसी सदस्य ने हस्ताक्षर नहीं किए हालांकि उन्होंने विरोध भी नहीं किया। विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन मंगलवार है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया
565 वेटरन्स और वीर नारियों ने भाग लिया
मैंने नहीं कहा कि संविधान में बदलाव किया जाना चाहिए: डीके शिवकुमार
नकदी बरामदगी मामला: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से न्यायिक कार्य वापस ले लिया गया
विवाह से पति को अपनी पत्नी पर स्वामित्व नहीं मिल जाता: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
कर्नाटक के कई नेता हनीट्रैप के निशाने पर! इन दावों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
सुशासन वह होता है, जिसमें सबके प्रति न्याय की गारंटी हो: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
समाज की मजबूती में सुरक्षित भविष्य