गिरिराज सिंह को शाह ने फटकार लगाई

गिरिराज सिंह को शाह ने फटकार लगाई

गिरिराज सिंह एवं अमित शाह

नई दिल्ली/भाषा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए मंगलवार को राजग के अपने सहयोगियों पर तंज कसा, जिस पर राजग नेताओं ने क़डी प्रतिक्रिया जताई। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मामले को शांत करने के लिए हिंदुत्वादी नेता की आलोचना की और उनसे ऐसे बयानों से बचने के लिए कहा।

Dakshin Bharat at Google News
सिंह ने इफ्तार में शामिल होने वाले बिहार राजग के नेताओं की फोटो ट्वीट की। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी शामिल हुए थे। गिरिराज ने हिंदी में ट्वीट किया, कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुंदर फोटो आते? अपने कर्म धर्म से हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावे में आगे रहते हैं।

राज्य कैबिनेट में कुमार के साथ काम करने के दौरान उनके विरोधी रहे सिंह के बारे में ऐसा प्रतीत हुआ कि उन्होंने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री को निशाना बनाया जो सभी फोटोग्राफ में नमाजी टोपी में नजर आए और नमाज के रूमाल से उनका कंधा ढंका हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि गठबंधन में गिरिराज के ट्वीट से मचे घमासान के बीच शाह ने सिंह को फोन किया और ट्वीट के लिए उनकी निंदा की। भाजपा अध्यक्ष ने उनसे इस तरह के बयानों से बचने के लिए भी कहा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान