23 मई से पहले ही ओडिशा से भाजपा के लिए अच्छी खबर, बीजद ने समर्थन के दिए संकेत

23 मई से पहले ही ओडिशा से भाजपा के लिए अच्छी खबर, बीजद ने समर्थन के दिए संकेत

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। पूरा देश लोकसभा चुनाव नतीजों के लिए 23 मई का इंतजार कर रहा है। रविवार शाम को जारी हुए विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस बीच ओडिशा से बीजू जनता दल (बीजद) ने संकेत दिए हैं कि वह केंद्र में सरकार निर्माण के लिए भाजपा को समर्थन दे सकती है।

Dakshin Bharat at Google News
बीजद की ओर से कहा गया है कि जो ओडिशा की मदद करेगा, पार्टी उसी की सरकार बनाने में साथ देगी। एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में वरिष्ठ बीजद नेता अमर पटनायक ने कहा, ‘हम संभवतः उस पार्टी या गठबंधन का समर्थन करेंगे, जो केंद्र में सरकार बनाएगा और ओडिशा के लंबे समय से चले आ रहे अनसुलझे मुद्दों को हल करने में हमारी मदद करेगा।’

वहीं, एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में वरिष्ठ बीजद नेता ने कहा कि अगर चुनावी एग्जिट पोल के हिसाब से देखें तो केंद्र में राजग की सरकार बन सकती है। उन्होंने कहा कि तब हम सरकार का हिस्सा हो सकते हैं।

बता दें कि बीजद उपाध्यक्ष एनएन पात्रो ने बयान दिया था कि अब बीजद बराबर की दूरी (भाजपा और कांग्रेस से) रखने वाली नीति के बजाय उसे समर्थन देगी जो ओडिशा की मदद करेगा। अगर बीजद—भाजपा गठजोड़ की बात करें तो दोनों दल ओडिशा में 2000 से 2009 तक सत्ता में साथ रहे हैं। बाद में सीट बंटवारे को लेकर बीजद भाजपा अलग हो गई।

ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल में भाजपा को फायदा दिखाया जा रहा है। यहां भाजपा को 6 से 19 और बीजद को 2 से 15 तक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। संवाद-कनक के एग्जिट पोल में भाजपा को 8 से 12 और बीजद को 6 से 9 तक सीटें दी गई हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए स्थिति उत्साहजनक नहीं है।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ
चेन्नई/दक्षिण भारत। भारत की प्रमुख फैशन, ज्वैलरी और लग्ज़री प्रदर्शनी हाई लाइफ अब चेन्नई में गर्मियों को स्टाइलिश और शानदार...
ईरान के लोगों से रेज़ा पहलवी की अपील- 'अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकें'
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
भरोसा रखें, घबराएं नहीं
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह