राहुल की हार के बाद अमेठी कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

राहुल की हार के बाद अमेठी कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

अमेठी/भाषा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव में हार के बाद अमेठी कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र शुक्ला ने कहा कि अमेठी से राहुल गांधी की हार के जिम्मेदार राहुल के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने दुबे पर बाहरी लोगों को लाकर अमेठी में चुनाव प्रचार कराने और अच्छे कांग्रेसियों को बेइज्जत कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का आरोप लगाया।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि चंद्रकांत दुबे 2014 से भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। जिला पंचायत के चुनाव में उन्होंने उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटवा दिया। निकाय चुनाव में ऐसे-ऐसे उम्मीदवार लाए गए, जिनका कोई जनाधार नहीं था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी पराजय हुई। शुक्ला ने आरोप लगाया कि चंद्रकांत दुबे ने कांग्रेस और राहुल गांधी को नीचा दिखाने के लिए इस तरह का कार्य किया।

धर्मेंद्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कई बार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की शिकायत को संज्ञान में लिया, हालांकि देशभर में चुनाव प्रचार के कारण वो ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे। इसी समय की कमी का फायदा चंद्रकांत दुबे ने उठाया।

उन्होंने कहा कि दुबे के विश्वासघात के लिए राहुल को पत्र लिख कर जांच की मांग की गई है। चंद्रकांत दुबे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा के बहुत करीबी लोगों में माने जाते हैं।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'