एग्जिट पोल के बाद गुणा-भाग में जुटी तृणमूल, पूर्वानुमानों को नकारा

एग्जिट पोल के बाद गुणा-भाग में जुटी तृणमूल, पूर्वानुमानों को नकारा

तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता/भाषा। एग्जिट पोल के पूर्वानुमान से नाराज तृणमूल कांग्रेस अब जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चुनाव के बाद के गुणा-भाग में जुट गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को नकारते हुए कहा, हमें एग्जिट पोल रिपोर्ट की चिंता करने की जरूरत नहीं है, जो अधिकतर मामलों में ठीक नहीं होते।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा, हमें आंतरिक रिपोर्ट मिली है। हमें जिलों और हर निर्वाचन क्षेत्र से रिपोर्ट मिली है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि तृणमूल नेतृत्व देश में विभिन्न विपक्षी दलों के साथ भी सम्पर्क में है। तृणमूल के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ये अधिकतर एग्जिट पोल निराधार हैं और भाजपा का समर्थन करते हैं। हमें एग्जिट पोल की कोई चिंता नहीं है। चुनाव के बाद के परिदृश्य को लेकर भी सभी विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर भाजपा की हार होगी। तृणमूल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू भी सोमवार को तृणमूल सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। नायडू पिछले कई दिनों से क्षेत्रीय और विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। दूसरी ओर, कुछ एग्जिट पोल ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल को 24, भाजपा को 16, कांग्रेस को दो सीटें दी हैं। वहीं वाम मोर्चे के वहां खाता भी नहीं खोल पाने का पूर्वानुमान है।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर