प्रियंका वाड्रा की विवादित टिप्पणी, दुर्योधन से कर दी प्रधानमंत्री की तुलना

प्रियंका वाड्रा की विवादित टिप्पणी, दुर्योधन से कर दी प्रधानमंत्री की तुलना

प्रियंका वाड्रा जनसभा को संबोधित करते हुए।

अंबाला/दक्षिण भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्दप्रहार करते हुए विवादित टिप्पणी भी कर दी। प्रियंका ने प्रधानमंत्री की तुलना महाभारत के पात्र दुर्योधन से की।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि इस देश ने कभी अहंकार को माफ नहीं किया है। इतिहास इसका गवाह है, महाभारत इसका गवाह है। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। उसे सच्चाई दिखाने और समझाने के लिए भगवान कृष्ण गए तो उसने उन्हें भी बंधक बनाने की कोशिश की।

इसके बाद प्रियंका ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले​ विवेक मर जाता है।’ बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस तरह की टिप्पणी की गई।

अप्रैल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने मोदी और शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से कर दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई।

अब प्रियंका वाड्रा के उक्त बयान के बाद काफी यूजर्स ने नसीहत दी है कि राजनेताओं को चुनावी जोश में भाषा पर संयम रखना चाहिए। दूसरे दल के किसी भी नेता की खलनायक से तुलना करने से बचना चाहिए।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News