मोदी पर सिद्धू के ‘काले अंग्रेज’ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार- क्या सोनिया हिंदुस्तानी हैं?

मोदी पर सिद्धू के ‘काले अंग्रेज’ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार- क्या सोनिया हिंदुस्तानी हैं?

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा कि सिद्धू मोदीजी की तुलना ‘काले अंग्रेज’ से करते हैं, तो क्या सोनिया गांधी हिंदुस्तानी हैं?

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, सिद्धू ने मोदीजी और हिन्दुस्तानियों को काला अंग्रेज कहा है। मैं आपसे पूछता हूं, मोदीजी काले अंग्रेज और सोनियाजी हिंदुस्तानी? ये कहां का न्याय है? मोदीजी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदीजी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं।

उन्होंने जोर दिया कि मोदी को हिंदुस्तान प्यार करता है और मोदी हिंदुस्तान को प्यार करते हैं। इसलिए यह केवल मोदी का नहीं बल्कि हिंदुस्तान का अपमान है।

पात्रा ने कहा कि सिद्धू ने कहा है कि मोदीजी उस नई-नवेली दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती हैं और चूड़ियां ज्यादा खनकाती हैं। इस एक ही वाक्य में सिद्धूजी ने कांग्रेस की मानसिकता को दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी रेसिस्ट भी है और सेक्सिस्ट भी।

उन्होंने कहा कि 23 मई को चुनाव परिणाम के साथ ही यह रंग उतर जाएगा। संबित पात्रा ने सवाल किया कि नवजोत सिंह सिद्धू अभी तक सैम पित्रोदा के 1984 सिख दंगों पर दिए बयान को लेकर कुछ क्यों नहीं बोले?

‘टाइम’ पत्रिका में प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े लेख के संदर्भ में पात्रा ने कहा कि पाक लेखक इस लेख के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है और राहुल गांधी इसे ट्वीट कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार जनसभा के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की तुलना ‘काले अंग्रेजों’ से की थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय