हार सुनिश्चित देखकर विपक्ष ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी में: मोदी

हार सुनिश्चित देखकर विपक्ष ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी में: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लोहरदगा/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर करारा हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि देश में तीसरे दौर के मतदान के बाद अपनी हार सुनिश्चित देख कर अब समूचा विपक्ष ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी कर रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने यहां लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत के पक्ष में आयोजित चुनाव सभा में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदान का तीसरा दौर आते-आते जब विपक्ष को यह साफ हो गया कि उनकी हार सुनिश्चित है तो वह बहाने ढूंढ़ने में लग गए और इसके लिए सभी विपक्षी दलों ने ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

मोदी ने कहा, जनता जब चौकीदार पर इतना प्यार बरसाएगी तो बेचारी ईवीएम को तो भुगतना ही पडे़गा। गालियां बेचारी ईवीएम को सुननी पड़ रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, जो लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते थे वह आज अपने लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाएं तक नहीं जीत पाते हैं।

मोदी ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि बहुमत की सरकार के चलते ही पिछले पांच वर्षों में देश में नक्सलवाद और आतंकवाद पर नियंत्रण किया जा सका है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोग मुख्य धारा में वापस आए हैं जबकि कांग्रेस के समय में हिंसा और आतंकवाद आम बात हुआ करती थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'