वर्धा से विपक्ष पर मोदी का वार- ‘जिन्होंने 70 साल गरीब रखा, वो कभी भला नहीं कर सकते’

वर्धा से विपक्ष पर मोदी का वार- ‘जिन्होंने 70 साल गरीब रखा, वो कभी भला नहीं कर सकते’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए।

वर्धा/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के ​वर्धा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर खूब वार किए। उन्होंने एमीसैट उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि इसरो ने कुछ देर पहले एक ऐतिहासिक सिद्धि हासिल हुई है। पहले जब इस प्रकार के प्रयोग होते थे तो उसकी दीर्घा गैलरी में कुछ चुने हुए लोग ही होते थे, लेकिन देश में विज्ञान की ओर रुचि बढ़े और वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान बढ़े एवं आम नागरिक भी इसे देख पाए। इसके लिए आज सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने कहा कि अभी तो पोलिंग में 10 दिन बाकी हैं, लेकिन आज जो आप लोगों ने प्यार और आशीर्वाद दिया है, पता नहीं आज कांग्रेस और राकांपा के लोगों को नींद आएगी या नहीं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा कि मोदी ने केवल शौचालय की चौकीदारी की है। अब आप बताइए, बरसों से जो साफ़-सफाई के काम में जुटे हैं, जो स्वच्छता के चौकीदार हैं, ये भाषा उनका अपमान है या नहीं।

हवा का रुख किस तरफ!
मोदी ने कहा कि एक समय था जब शरद पवारजी सोचते थे कि वो भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने ऐलान भी किया था कि वो ये चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अचानक एक दिन बोले कि मैं तो यहां राज्यसभा में ही खुश हूं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। वे भी जानते हैं कि हवा का रुख किस तरफ है। उन्होंने कहा कि राकांपा में इस समय पारिवारिक युद्ध चल रहा है। पार्टी शरद पवार के हाथों से निकलती जा रही है और स्थिति यह है कि उनके भतीजे धीरे-धीरे पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं। इसी वजह से राकांपा को टिकट बंटवारे में भी दिक्कत आ रही है।

मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा का गठबंधन कुंभकरण की तरह है। जब वो सत्ता में होते हैं तो छह-छह महीने के लिए सोते हैं। छह महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है। उन्होंने कहा कि मत भूलिए, जब महाराष्ट्र का किसान अजित पवार से बांधों में पानी के बारे में सवाल करने गया था, तो उन्हें क्या जवाब मिला था। ऐसा जवाब मिला था, जो मैं बोल भी नहीं सकता। मत भूलिए, जब मावल के किसान अपने अधिकार के लिए लड़ रहें थे, तो पवार परिवार ने उन पर गोली चलाने का आदेश दे दिया था।

किसान होकर किसानों को भूले
मोदी ने कहा कि शरद पवार खुद एक किसान होने के बावजूद किसानों को भूल गए, उनकी चिंताओं को भूल गए हैं। उनके कार्यकाल में कितने ही किसानों को खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन पवार साहब ने कोई परवाह नहीं की। जिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते है। ये वो लोग हैं जो गरीब के नाम पर पैसा लाकर, उस पैसे से अपनी तिजोरी भरते हैं।

मोदी ने कहा कि आपका यह चौकीदार पूरी ईमानदारी से दिन-रात आपकी मुश्किलों को कम करने में जुटा है। कपास, सोयाबीन, तूर सहित अनेक फसलों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना करने का काम भी हमने किया है। इतना ही नहीं वन उपज के एमएसपी में काफी बढ़ोतरी की है। कांग्रेस और राकांपा ने सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर यहां के किसानों को लूटा है। दर्जनों सिंचाई परियोजनाएं दशकों तक लटकी रहीं। इन योजनाओं को पूरा करने का बीड़ा आपके इस प्रधान सेवक ने उठाया।

आपका ‘चौकादार’ प्रतिबद्ध
मोदी ने कहा कि लोअर वर्धा सिंचाई परियोजना पर तेज़ी से काम चल रहा है। इसी तरह वर्धा में जलयुक्त शिवार अभियान से सैकड़ों गांवों को लाभ होगा। हम बहुत ईमानदारी से इस क्षेत्र में पानी की दिक्कत को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। विदर्भ का सूखा, मौसम के साथ ही कांग्रेस के 70 साल के भ्रष्टाचार की भी देन है। आपका यह चौकादार इसको हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मोदी ने कहा कि साथियों, आप यह भी मत भूलिए कि ये वही कांग्रेस और राकांपा का गठबंधन है जिसने आजाद मैदान में उन्मादी भीड़ को शहीदों के स्मारक को जूते से रौंदने की खुली छूट दी थी। वोट बैंक की राजनीति के लिए राकांपा और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं। इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है।

‘हिंदू आतंकवाद’ के आरोप पर घेरा
मोदी ने कहा कि सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी। कुछ दिन पहले कोर्ट का फैसला आया है और इस फैसले से कांग्रेस की साजिश की सच्चाई देश के सामने आई है। कांग्रेस ने हिंदुओं का जो अपमान किया है, कोटि—कोटि जनता को दुनिया के सामने नीचा दिखाने का जो पाप किया है, क्या ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है?

मोदी ने कहा कि आप मुझे बताइए, जब आपने हिंदू आतंकवाद शब्द सुना तो आपको गहरी चोट पहुंची थी कि नहीं। हजारों साल के इतिहास में हिंदू कभी आतंकवाद करे, ऐसी एक भी घटना नहीं है। अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी कभी हिंदू हिंसक हो सकता है, इस बात का जिक्र तक नहीं किया। हमारी पांच हजार साल से भी ज्यादा पुरानी संस्कृति को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है। हिंदू आतंकवाद शब्द कौन लाया, आपको यह ध्यान रखना है।

कांग्रेस के नेताओं की गाली मेरे लिए गहना
मोदी ने कहा कि जिसको कांग्रेस ने आतंकवादी कहा है वो अब जाग चुका है। शांतिप्रिय हिंदू समाज को, पूरे विश्व को परिवार मानने वाले हिंदू समाज को आतंकवादी कह दिया। इसी के कारण वो मैजोरिटी से भागकर माइनॉरिटी वाली सीट में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की गाली मेरे लिए गहना है, क्योंकि जब मैं शौचालयों का चौकीदार बनता हूं, तो देश की करोड़ों माताओं-बहनों की इज्जत का भी चौकीदार बनता हूं। आपके लिए ये शौचालय होगा, मेरे लिए तो ये मेरी माताओं-बहनों का इज्जत घर है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'