2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उमा भारती

2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उमा भारती

uma bharti

नई दिल्ली/वार्ता। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा कि वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और इस दौरान ऐसा कोई काम नहीं करेंगी जिससे पार्टी को नुकसान हो। स्वच्छता और पेयजल मंत्री सुश्री भारती ने यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह राजनीति नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले ही इन्कार कर दिया था जिसके बाद उन्हें भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि वह इस चुनाव के बाद डेढ़ साल तक पवित्र गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता के लिए इस नदी के किनारे के गांवों की पदयात्रा करेंंगी तथा आगे के दस पन्द्रह साल की राजनीति के लिए अपने को तरोताजा करेगी। भाजपा की फायर ब्रांड नेता माने जाने वाली सुश्री भारती ने मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह सरकार को सत्ता से बाहर किया था। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिये पार्टी जहां कहेगी वह वहां जायेंंगी।

चुनाव में भाजपा की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, पार्टी में होने के नाते मैं कहूंगी हम जीतेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी का टिकट नहीं दिये जाने के बारे पूछे जाने पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से बचते हुये उन्होंने कहा कि कई अवसरों पर वह चुनाव नहीं लड़े हैं।

भारती ने कहा कि वह श्री आडवाणी के साथ जेल में रही हैं और उनके जैसा अनुशासित व्यक्ति उन्होंने नहीं देखा है। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों के मतदाताओं के संबंध खराब हैं जिसके कारण इस चुनाव में शायद ही उनकी स्थिति में सुधार आये।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'