कांग्रेस ने घोषित किए 12 उम्मीदवार, सासाराम से मीरा कुमार लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस ने घोषित किए 12 उम्मीदवार, सासाराम से मीरा कुमार लड़ेंगी चुनाव

मीरा कुमार

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में लोकसभा की 12 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का है जिन्हें बिहार के सासाराम से टिकट दिया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बिहार में चार और ओडिशा में सात सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश की महाराज गंज सीट पर उम्मीदवार बदला भी गया है।

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी का नाम घोषित किया था जो अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री हैं। अब तनुश्री की जगह सुप्रिया श्रीनते को उम्मीदवार बनाया गया है।

बिहार में सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी और सासाराम से मीरा कुमार को टिकट दिया गया है।

ओडिशा में पुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही राज्य की छह अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी 20 उम्मीदवार घोषित किए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 14वीं सूची जारी की है।

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए 13 बार में कुल 293 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'