सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास
On
सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास
नई दिल्ली/भाषा। जानीमानी हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। सूत्रों के मुताबिक सपना ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ऐसी खबरें हैं कि वह मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि कांग्रेस के सूत्रों ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मूल रूप से हरियाणा निवासी सपना के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं।Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Jan 2026 18:12:03
Photo: @BJP4India X account


