सोनिया के गढ़ में गरजे मोदी: हमारे रक्षा सौदे में क्वात्रोची ‘मामा’ या मिशेल ‘अंकल’ नहीं

सोनिया के गढ़ में गरजे मोदी: हमारे रक्षा सौदे में क्वात्रोची ‘मामा’ या मिशेल ‘अंकल’ नहीं

pm narendra modi

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ​रविवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली आए और एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस के गढ़ में जमकर शब्दबाण छोड़े। सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र में मोदी ने कांग्रेस की नीतियों पर कई सवाल दागे। साथ ही कांग्रेस पर सेना के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने रामचरितमानस की एक चौपाई के जरिए राफेल मामले को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ​की स्थिति ‘झूठई लेना, झूठई देना, झूठई भोजन, झूठ चबैना’ जैसी है।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जिम्मेदार संस्थानों पर भी विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्री, वायुसेना के अफसर, फ्रांस सरकार को झूठा मानती है। साथ ही अब अदालत भी झूठी लगने लगी है। उन्होंने कहा कि सच को शृंगार करने की जरूरत नहीं। झूठ चाहे जितना बोला जाए, उसमें जान नहीं होती। उन्होंने यह बात राफेल मामले के सन्दर्भ में कही थी, जिस पर उच्चतम न्यायालय का फैसला सरकार के पक्ष में आया था।

इस मौके पर मोदी ने 900वें कोच और हमसफर रेक को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि रायबरेली की मॉर्डन कोच फैक्ट्री में हर साल ए​क हजार नए रेल कोच बनाने का लक्ष्य था, लेकिन 2014 तक यहां मात्र 3 प्रतिशत मशीनें काम कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग सरकार आने के बाद सभी मशीनें काम कर रही हैं और आधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं।

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार इसे दुनिया की सबसे बड़ी कोच निर्माता फैक्ट्री बनाने का इरादा रखती है, ताकि यहां हर साल पांच हजार कोचों का निर्माण हो। सरकार की योजना है कि यहां मेट्रो के डिब्बों का निर्माण भी हो। उन्होंने पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार से तुलना करते हुए कहा कि तब फैक्ट्री के लिए स्थानीय कारो​बारियों से एक करोड़ से भी कम कीमत का सामान खरीदा गया जो मौजूदा सरकार में बढ़कर 125 करोड़ के आंकड़े को पार कर ​गया है।

मोदी ने कांग्रेस पर वायुसेना को मजबूत न होने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के बाद सेना ने आधुनिक विमानों की जरूरत पर जोर दिया था, लेकिन दस साल शासन के दौरान कांग्रेस ने वायुसेना को मजबूत नहीं होने दिया। उन्होंने सवाल दागा कि यह पार्टी किसके दबाव में शांत रही। उन्होंने कांग्रेस के शासन में जवान और किसान की उपेक्षा की बात कही। मोदी ने मौजूदा सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि एमएसपी पर फैसले से किसानों को 60 हजार करोड़ रुपए का फायदा तय हो गया। मोदी ने ​कहा कि कांग्रेस कर्जमाफी के नाम पर किसानों से झूठ बोलती है। .. कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार आने के 10 दिन में कर्ज माफ करने की बात कही थी लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद 1,000 किसानों का भी कर्ज नहीं माफ हो पाया है।

मोदी ने कहा कि देश रक्षा सौदों के मामले में कांग्रेस का इतिहास जानता है। उन्होंने सवाल किया, क्या कांग्रेस इसलिए भड़की है कि केंद्र सरकार जो रक्षा सौदे कर रही है उसमें कोई क्वात्रोची मामा या अंकल मिशेल नहीं है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए देश और जनता का हित सर्वोपरि है। इन्हें सरकार के संस्कार बताते हुए कहा कि भाजपा के लिए दल से पहले देश है।

इस मौके पर मोदी ने 1971 में भारतीय सेना के जांबाजों को नमन किया और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। उन्होंने कांग्रेस पर उन लोगों के पक्ष में खड़ी होने का आरोप लगाया जो देश की मजबूती नहीं चाहते। उन्होंने सवाल पूछा कि कुछ लोगों की बातों पर पाक में तालियां क्यों बजती हैं। मोदी ने उपस्थित लोगों से कहा कि आपको भारत माता की जय बोलने में गर्व होता है, जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इससे भी दिक्कत होती है। इसके अलावा मोदी ने प्रयागराज में कुंभ मेला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। वे संगम तट पर गंगा पूजन में शामिल हुए। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक भी मौजूद थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'
संयमी साधु-संतों के दर्शन से कष्ट नष्ट हो जाते हैं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
यह दुश्चक्र तोड़ें