राहुल और कांग्रेस के पास ‘मोदी हटाओ’ के अलावा कोई मुद्दा नहीं: शाह

राहुल और कांग्रेस के पास ‘मोदी हटाओ’ के अलावा कोई मुद्दा नहीं: शाह

amit shah in rajasthan

जयपुर। राजस्थान के रण में कांग्रेस, भाजपा समेत सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। प्रदेश में सोमवार को भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर खूब हमला किया। उन्होंने कपासन, प्रतापगढ़, बूंदी और सवाई माधोपुर में ​जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

Dakshin Bharat at Google News
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि देश का शौर्य, स्वाभिमान और धर्म को बचाने के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाली भूमि चित्तौड़गढ़ की है। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें 2014 के बाद इस देश का चुनावी इतिहास मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर एक के बाद एक राज्य में भाजपा की सरकार बनी है।

शाह ने कहा कि देश को सुरक्षित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के पास नेता, नीति और सिद्धांत नहीं हैं। उन्होंने राजस्थान को सुंदर सिंह भंडारी और भैरोंसिंह शेखावत की धरती बताया और कहा कि यहां कांग्रेस का जीतना असंभव है। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की चिंता में देश की सुरक्षा को भी ताक पर लगाए हुए है। घुसपैठिए कांग्रेस पार्टी के लिए वोट बैंक हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए भारत माता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार में राजस्थान को 13वें वित्त आयोग में 1 लाख 9 हजार 242 करोड़ रुपए मिले। भाजपा सरकार ने राजस्थान को 2 लाख 63 हजार 580 करोड़ रुपया देने का काम किया।

शाह ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का भला नहीं कर सकती। इन्होंने राजस्थान को बीमारू राज्य बनाकर रखा था। भाजपा ने इसे विकसित राज्य बनाया और अब अगले पांच साल में हम इसे समृद्ध राजस्थान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस ने देश पर शासन किया, कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने पांच साल में 6 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर पहुंचाया, 2 करोड़ गरीबों को घर दिया, 8 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाकर माताओं-बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया।

जनता करेगी फैसला
शाह ने कहा कि एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस के लोगों को राजनीति दिखाई पड़ती है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस देश में घुसे घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी हो जाती है। उन्होंने प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में फैसला जनता-जनार्दन करती है, कोई परिवार नहीं कर सकता। उन्होंने राहुल से सवाल पूछा कि कांग्रेस की चार-चार पीढ़ी ने देश पर राज किया, लेकिन देश की जनता के लिए क्या किया वो बताएं।

शाह ने राहुल पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे जोर-जोर से बोल रहे थे कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन दिन में सपने देखना अच्छा नहीं होता है। .. गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए मोदी सरकार 129 योजनाएं लेकर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। अटलजी की सरकार ने पहली बार आदिवासी विकास मंत्रालय बनाने का काम किया। मोदी और वसुंधरा राजे सरकार ने आदिवासी समाज को सशक्त करने का काम किया है।

सर्जिकल स्ट्राइक से लिया बदला
शाह ने कहा कि राहुल और कांग्रेस के पास ‘मोदी हटाओ’ के अलावा कोई और मुद्दा नहीं बचा है। इन्हें मोदी फोबिया हो गया है। शाह ने आरोप लगाया कि 10 साल तक संप्रग सरकार थी, तो 12 लाख करोड़ रुपए के घपले-घोटाले किए। अंतरिक्ष, भूमि, समुद्र, पाताल सब जगह कांग्रेस ने घोटाले किए। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया में अपनी सेना के जवानों का बदला लेने के लिए दो ही देश हुआ करते थे, एक अमेरिका और दूसरा इजरायल, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दो देशों की सूची में तीसरा नाम भारत का जोड़ने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

दीया कुमारी का जिक्र
शाह ने सवाई माधोपुर में कहा कि दीया कुमारी को पार्टी ने सामने से दो बार कहा, मगर उन्होंने कहा कि मैंने एक बार सवाई माधोपुर की सेवा की है। इस बार मैं कार्यकर्ता बनकर पार्टी को जिताने के लिए मेहनत करूंगी। शाह ने राहुल पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा से ज्यादा मोदी का नाम राहुल गांधी ले रहे हैं। हमें तो समझ नहीं आता कि वो कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं या भाजपा का।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'