अन्नाद्रमुक 4 दिनों में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देगी: पलानीस्वामी

'निर्वाचन क्षेत्रों की घोषणा जल्द की जाएगी'

अन्नाद्रमुक 4 दिनों में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देगी: पलानीस्वामी

Photo: EPSTamilnadu FB Page

नई दिल्ली/चेन्नई/दक्षिण भारत। अन्नाद्रमुक, भाजपा और राजग के अन्य घटक दलों के साथ 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देगी और चार दिनों के भीतर उन्हें आवंटित सीटों की औपचारिक घोषणा करेगी। पार्टी के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
बातचीत में किसी भी तरह की अड़चन से इन्कार करते हुए, पलानीस्वामी, जिन्होंने गुरुवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी, ने कहा कि बातचीत सुचारु रूप से चली और इसका सौहार्दपूर्ण समाधान निकल आएगा।

अन्नाद्रमुक बहु-दलीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व करती है, जिसके घटक दलों में भाजपा, एएमएमके और पीएमके शामिल हैं।

चेन्नई रवाना होने से पहले राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, 'आपको चार दिनों में सबकुछ पता चल जाएगा। हम उन निर्वाचन क्षेत्रों को अंतिम रूप देंगे और उनकी घोषणा करेंगे जो आवंटित किए गए हैं। यहां (बातचीत) द्रमुक गठबंधन जैसी नहीं है। यहां सब कुछ सुचारु और एकदम सही होगा ... हमारा उद्देश्य अपने सहयोगियों को वे सीटें आवंटित करना है जहां उनके जीतने की प्रबल संभावनाएं हों।' 

उन्होंने कहा कि भाजपा तमिलनाडु के प्रभारी पीयूष गोयल बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए शनिवार को राज्य का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि गुरुवार रात शाह के साथ उनकी मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण रही और उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। पलानीस्वामी ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के साथ गठबंधन की बातचीत को मीडिया की अटकलें बताकर खारिज कर दिया और कहा, "अन्नाद्रमुक के महासचिव के तौर पर मैं लगातार यही कहता रहा हूं कि हमने टीवीके के साथ कोई बातचीत नहीं की है। आप लोग बार-बार यह मुद्दा क्यों उठाते रहते हैं?' यह पूछे जाने पर कि क्या कोई और पार्टी राजग में शामिल होगी, पलानीस्वामी ने कहा कि इसकी कोई संभावना नहीं है, क्योंकि गठबंधन पक्का हो चुका है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेरिका-इजराइल के हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत अमेरिका-इजराइल के हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत
Photo: idfonline FB Page
वैश्विक संघर्षों की मूल वजह स्वार्थ और वर्चस्व की चाह: मोहन भागवत
अन्नाद्रमुक 4 दिनों में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देगी: पलानीस्वामी
इज़राइली सेना के सुरक्षित संचार बुनियादी ढांचे के कोड लीक हुए: ईरानी मीडिया का दावा
आईडीएफ ने 130 से ज्यादा ईरानी ठिकानों पर हमले किए
आईआरजीसी ने तेहरान और करज के ऊपर मंडरा रहे ऑर्बिटर और हेरोन ड्रोन मार गिराए
आईआरजीसी ने क्षेत्र में अमेरिका से जुड़ीं तेल सुविधाओं पर जवाबी हमला किया