मुंबई और पुणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

एक शख्स गुवाहाटी से भारत में घुसा था और पालघर में रह रहा था

मुंबई और पुणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Photo: PixaBay

मुंबई/दक्षिण भारत। पुलिस ने अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में मुंबई और पुणे के विभिन्न इलाकों से सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में एमआईडीसी पुलिस की एक टीम ने बायजीद खान (24) को पकड़ा था, जो असम के गुवाहाटी से भारत में घुसा था और पालघर में रह रहा था।

उन्होंने कहा कि खान, जो पश्चिमी उपनगर अंधेरी में कार्यरत था, ने पुलिस को बताया कि उसने पुणे और मुंबई में छह बांग्लादेशी महिलाओं के लिए आवास और रोजगार की व्यवस्था की थी।

अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पुणे से पांच और मुंबई से एक महिला को पकड़ा। उन्होंने बताया कि पुणे में महिलाओं को फ्लैट किराए पर देने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ये महिलाएं ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं और कुछ नौकरानी के तौर पर भी कार्यरत थीं। आरोपी व्यक्तियों ने बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के लिए प्रतिबंधित एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी बयाजिद शेख (24), नसरीन बेगम (38), रोजिना अख्तर (39), काकोली अख्तर (25), रोमा बेगम (31), पाखी हुसैन (25) और कोहिनूर अख्तर (26) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शेख बिना उचित कानूनी दस्तावेज के बांग्लादेशी महिलाओं को भारत के विभिन्न शहरों में भेजने के लिए जिम्मेदार था।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ 373 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 589 गिरफ्तार किए गए, 532 निर्वासित किए गए और 237 को दोषी ठहराया गया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download