उत्तराखंड हिमस्खलन: एक मजदूर की मौत, 49 लोग बचाए गए

5 लोगों की तलाश जारी

उत्तराखंड हिमस्खलन: एक मजदूर की मौत, 49 लोग बचाए गए

Photo: HQNDRF FB Page

देहरादून/दक्षिण भारत। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में बीआरओ के एक शिविर पर बर्फ गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और 49 लोगों को जीवित बचा लिया गया। बचाव दल शनिवार को जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है। पांच मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
शुक्रवार रात तक 33 मजदूरों को बचा लिया गया।

सेना के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच माना और बद्रीनाथ के बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) शिविर पर हिमस्खलन हुआ, जिससे आठ कंटेनरों और एक शेड के अंदर 55 श्रमिक दब गए।

शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के कारण बचाव कार्य में बाधा पैदा हुई और रात होने के कारण अभियान स्थगित कर दिया गया। शनिवार को मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टरों को अभियान में शामिल किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धामी से बात की और उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि माणा में तैनात सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन स्थल पर एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 49 मजदूरों को जिंदा बचा लिया गया है और बाकी पांच की तलाश जारी है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
तेहरान/दक्षिण भारत। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई ने देशवासियों के लिए अपना पहला संदेश जारी किया, जिसमें...
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान
आईआरजीसी का दावा- कुवैत में सैन्य बेस पर हमले में कम से कम 100 अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान ने अमेरिका-इज़राइल के हमलों में मारे गए सैन्य कमांडरों को अंतिम विदाई दी