प. बंगाल: ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में इतनी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

भाजपा की सीटों की संख्या में कमी लाने की बात कही

प. बंगाल: ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में इतनी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

Photo: BanglarGorboMamata FB Page

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए साल 2026 के चुनावों में 215 से ज्यादा सीटें हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (तृणकां) भाजपा की सीटों की संख्या में उल्लेखनीय कमी सुनिश्चित करेगी।

Dakshin Bharat at Google News
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीती थीं।
 
ममता बनर्जी ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'हम अगले बंगाल विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की संख्या में और गिरावट आए।'

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए तृणकां सुप्रीमो ने पिछले चुनावों में उसके के नारे याद दिलाए।

उन्होंने कहा कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने 200 पार का वादा किया था, लेकिन हार गए। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने 400 पार का वादा किया, लेकिन वे बहुमत भी हासिल नहीं कर पाए। अभिषेक (बनर्जी) ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है। 

ममता बनर्ती ने कहा कि हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन आपको इससे भी बड़ी जीत सुनिश्चित करनी होगी। इस बार, भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त करानी होगी।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ
चेन्नई/दक्षिण भारत। भारत की प्रमुख फैशन, ज्वैलरी और लग्ज़री प्रदर्शनी हाई लाइफ अब चेन्नई में गर्मियों को स्टाइलिश और शानदार...
ईरान के लोगों से रेज़ा पहलवी की अपील- 'अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकें'
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
भरोसा रखें, घबराएं नहीं
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह