दिल्ली: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

29 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए

दिल्ली: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Photo: @BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। यह पहली सूची है, जिसमें 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा ने आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा) से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेन्द्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यन्त कुमार गौतम, पटेल नगर (अजा) से राजकुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह और जनकपुरी से आशीष सूद को टिकट दिया है।

इसी तरह बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेन्द्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अम्बेडकर नगर (अजा) से खुशीराम चुनार को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवीन्द्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से डॉ. अनिल गोयल, गांधी नगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी (अजा) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेन्द्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को टिकट मिला है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News