सरकार ने पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के लिए 35,000 करोड़ रु. को मंजूरी दी

किसानों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना मकसद है

सरकार ने पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के लिए 35,000 करोड़ रु. को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के लिए 35,000 करोड़ रुपए मंजूर किए, जिसका मकसद किसानों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं के लिए बाजार मूल्य को स्थिर करना है।

Dakshin Bharat at Google News
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद किसानों को फसल कटाई के समय मजबूरी में फसल बेचने से बचाना है।

वहीं, केंद्र ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की, जो इस वर्ष 1 जुलाई से प्रभावी होगी। इससे दिवाली से पहले 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) को मूल वेतन/पेंशन के तीन प्रतिशत अंक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।'

मंत्री ने सभी केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
तेहरान/दक्षिण भारत। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई ने देशवासियों के लिए अपना पहला संदेश जारी किया, जिसमें...
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान
आईआरजीसी का दावा- कुवैत में सैन्य बेस पर हमले में कम से कम 100 अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान ने अमेरिका-इज़राइल के हमलों में मारे गए सैन्य कमांडरों को अंतिम विदाई दी