फ्रांस के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन किया

उन्होंने कहा, 'फ्रांस सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है'

फ्रांस के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन किया

Photo: unitednations FB Page

न्यूयॉर्क/दक्षिण भारत। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रयास का समर्थन किया है और साथ ही इस शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र निकाय के विस्तार की वकालत की है।

Dakshin Bharat at Google News
मैक्रों ने बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, 'हमारे पास एक सुरक्षा परिषद है जो अवरुद्ध है ... आइए संयुक्त राष्ट्र को और अधिक कुशल बनाएं। हमें इसे और अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाना होगा।'

उन्होंने कहा, 'इसलिए, फ्रांस सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है। जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए। साथ ही दो ऐसे देश भी होने चाहिएं, जिन्हें अफ्रीका इसका प्रतिनिधित्व करने के लिए तय करेगा।'

भारत सुरक्षा परिषद में लंबे समय से लंबित सुधारों को तत्काल लागू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में किए जा रहे प्रयासों में सबसे आगे रहा है और इस बात पर जोर देता रहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र के उच्च मंच पर स्थायी सदस्य के रूप में स्थान पाने का हकदार है। 

भारत का तर्क है कि साल 1945 में स्थापित 15 देशों की परिषद 21वीं सदी के उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है और समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करती है।

वर्तमान में, यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्य और 10 गैर-स्थायी सदस्य देश शामिल हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। पांच स्थायी सदस्य रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका हैं। ये देश किसी भी महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पर वीटो लगा सकते हैं।

भारत आखिरी बार 2021-22 में संयुक्त राष्ट्र के उच्च मंच पर एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में बैठा था। समकालीन वैश्विक वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने के लिए स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग बढ़ रही है।

अपने संबोधन में मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कार्यप्रणाली में बदलाव, सामूहिक अपराधों के मामलों में वीटो के अधिकार को सीमित करने तथा शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक परिचालन निर्णयों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, 'जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए दक्षता हासिल करने का समय आ गया है।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों? गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
आयुर्वेद विशेषज्ञ मानते हैं कि गोमूत्र में कई रोगनिवारक गुण होते हैं
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान
आईआरजीसी का दावा- कुवैत में सैन्य बेस पर हमले में कम से कम 100 अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान ने अमेरिका-इज़राइल के हमलों में मारे गए सैन्य कमांडरों को अंतिम विदाई दी
एकजुट होकर चुनौती का सामना करें
स्टालिन ने पश्चिम एशिया में फंसे तमिलों की सुरक्षित निकासी और रसोई गैस की कमी को लेकर मोदी को पत्र लिखा
अमेरिकी और इज़राइली ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4' की सबसे तीव्र लहर शुरू