हिमाचल हुआ 'भगवा', मंडी समेत सभी सीटों पर भाजपा आगे

कांगड़ा से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज के खाते में अब तक 620006 वोट आ चुके हैं

हिमाचल हुआ 'भगवा', मंडी समेत सभी सीटों पर भाजपा आगे

कंगना रनौत द्वारा अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई एक तस्वीर, जिसमें उन्होंने समस्त मंडीवासियों का आभार जताया है।

शिमला/दक्षिण भारत। हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यहां हमीरपुर सीट से भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर 591885 वोट लेकर सबसे आगे हैं। इस सीट से कांग्रेस के सतपाल रायजादा 177763 वोटों के अंतर से पीछे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
इसी तरह कांगड़ा से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज के खाते में अब तक 620006 वोट आ चुके हैं। वे 247343 वोटों की बढ़त से कांग्रेस के आनंद शर्मा को पीछे छोड़ चुके हैं, जिन्हें अबतक 372663 वोट मिले हैं।  

मंडी सीट पर देशभर की निगाहें हैं, जहां अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव लड़ रही हैं। कंगना के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि वे 71978 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 519433 वोट मिल चुके हैं।

मंडी से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह 447455 वोट लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। राजधानी शिमला में भी कमल बढ़त बनाए हुए है। यहां भाजपा के सुरेश कुमार कश्यप 90548 वोटों के अंतर से आगे हैं। उन्हें अब तक 513936 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी 423388 वोट दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News