राजस्थान एसीबी ने कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी के आवासों पर छापा मारा

आरोप है कि कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज ने 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी

राजस्थान एसीबी ने कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी के आवासों पर छापा मारा

Photo: ANTI CORRUPTION BUREAU, RAJASTHAN Website

जयपुर/दक्षिण भारत। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भूमि रूपांतरण मामले में कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में दूदू जिला कलेक्टर और एक ग्राम स्तर के राजस्व अधिकारी के आवासों पर छापा मारा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
आरोप है कि कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज ने 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ब्यूरो के अधिकारियों ने कहा कि एक शिकायत पर की गई छापेमारी शुक्रवार देर रात समाप्त हुई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के उपमहानिरीक्षक रवि ने एक बयान में कहा, 'शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ढाका और हंसराज ने भूमि रूपांतरण मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।'

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के पास 204 बीघा जमीन है।

रवि ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जब उसने बताया कि उसके पास मांगी गई राशि नहीं है, तो उसे आश्वासन दिया गया कि अगर वह 15 लाख रुपए का भुगतान कर सकता है तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।'

डीआइजी ने कहा कि शिकायत के सत्यापन की प्रक्रिया में, 'पीड़ित' एक रिकॉर्डर पहनकर कलेक्टर से उनके निवास डाक बंगले पर मिला और यह स्पष्ट हो गया कि ढाका ने लगभग 7.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

रवि ने बताया कि ढाका और हंसराज के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ढाका राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहा है। वह पिछले साल उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा-रैंक अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ
चेन्नई/दक्षिण भारत। भारत की प्रमुख फैशन, ज्वैलरी और लग्ज़री प्रदर्शनी हाई लाइफ अब चेन्नई में गर्मियों को स्टाइलिश और शानदार...
ईरान के लोगों से रेज़ा पहलवी की अपील- 'अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकें'
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
भरोसा रखें, घबराएं नहीं
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह