कर्नाटक: अब तक किस पार्टी ने जीतीं कितनी सीटें?

जद (एस) का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है

कर्नाटक: अब तक किस पार्टी ने जीतीं कितनी सीटें?

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हुई, जिसमें कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की। इसने बहुमत के आंकड़े 113 को पार करते हुए शानदार बढ़त बरकरार रखी।

Dakshin Bharat at Google News
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, ये पंक्तियां लिखे जाने तक कांग्रेस 126 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी थी। वहीं, 10 सीटों पर आगे चल रही थी।

दूसरी ओर, भाजपा 60 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी थी। उसके उम्मीदवार 5 सीटों पर आगे चल रहे थे। इस तरह भाजपा को कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों में बड़ा झटका लगा है।

जद (एस) का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। यह पार्टी सिर्फ 19 सीटें जीत पाई है। दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं। इसके अलावा कल्याण राज्य प्रगति पक्ष को एक सीट और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष को भी एक सीट पर जीत मिली है।

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। उसके बाद नतीजों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई गई थी। आखिरकार इस पार्टी ने जीत दर्ज कर ली।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश