सेना ने एलओसी के पास पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया, 2 की हो रही तलाश

सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है

सेना ने एलओसी के पास पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया, 2 की हो रही तलाश

जवानों द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उस जगह एक शव बरामद हुआ है

पुंछ/जम्मू/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के भारतीय सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी ढेर हो गया है। 

Dakshin Bharat at Google News
सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शाहपुर सेक्टर में तड़के करीब सवा दो बजे तीन संदिग्ध आतंकवादी घुसपैठ करते नज़र आए। इस पर सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई की।

जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जवानों ने शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को को पुंछ में एलओसी पर सीमा बाड़ के पास घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी थी।

अधिकारी ने बताया कि जवानों द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उस जगह एक शव बरामद हुआ है। वहीं, बाकी घुसपैठिए जंगल में भाग गए। उनकी तलाश जारी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download