पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया

दुबई/एएफपीसलामी बल्लेबाज बाबर आजम के अर्धशतक और लेग स्पिनर शादाब खान के तीन विकेट की मदद से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को ३३ रन से हराकर तीन मैचों की टी२० क्रिकेट श्रृंखला ३-० से जीत ली। आजम ने ४० गेंद में ५० रन बनाए जिसकी मदद से पाकिस्तान ने पांच विकेट पर १५० रन बनाए। इसके बाद शादाब ने १९ रन देकर तीन विकेट लिए जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम १९.१ ओवर में ११७ रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की किसी श्रृंखला में पहली बार पाकिस्तान ने सारे मैच जीते हैं। सितंबर २०१६ में कप्तान बने सरफराज खान की अगुवाई में यह उसकी १०वीं श्रृंखला में जीत है। टी२० क्रिकेट में नंबर एक टीम पाकिस्तान ने अबु धाबी में ६६ और दुबई में ११ रन से जीत दर्ज की थी। पहले मैच में ८९ रन पर आउट हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। मिचेल मार्श (२१), बेन मैकडरमोट (२१) और एलेक्स कारे (२०) को छो़डकर कोई अच्छी शुरुआत भी नहीं कर सका। कप्तान फिंच एक रन बनाकर आउट हुए जबकि लिन १५ और ग्लेन मैक्सवेल चार रन ही बना सके। इससे पहले आजम और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में ९९ रन जो़डे जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी२० में पाकिस्तान की सबसे ब़डी साझेदारी थी। इसके बाद मोहम्मद हफीज ने २० गेंद में नाबाद ३२ रन बनाए। अब पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड से तीन टी२०, तीन वनडे और तीन टेस्ट खेलेगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए