विराट को वनडे सीरीज़ से विश्राम, रोहित नए कप्तान

विराट को वनडे सीरीज़ से विश्राम, रोहित नए कप्तान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने लगातार क्रिकेट खेल रहे तीनों प्रारूपों के भारतीय कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरी़ज से विश्राम दे दिया है। विराट को विश्राम दिए जाने के बाद एकदिवसीय सीरी़ज के लिए ओपनर एवं उपकप्तान रोहित शर्मा को नया वनडे कप्तान बनाया गया है। विराट पिछले काफी समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे थे और यह बात उठ रही थी कि वह किसी सीरी़ज से विश्राम ले सकते हैं। भारत के दक्षिण अफ्रीका के आगामी मुश्किल दौरे को देखते हुए चयनकर्ताओं ने विराट को एकदिवसीय सीरी़ज से विश्राम देने का फैसला किया है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरी़ज १० दिसंबर से शुरू हो रही है।हालांकि विराट श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में होने वाले तीसरे टेस्ट में भारत की कप्तानी संभालेंगे। भारत में नागपुर में दूसरा टेस्ट सा़ढे तीन दिन के अंदर जीतकर तीन मैचों की सीरी़ज में १-० की ब़ढत बना ली है। विराट ने इस मैच में दोहरा शतक ठोका था और मैन ऑफ द मैच रहे थे। कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट ड्रा रहा था।इस बीच नागपुर टेस्ट से निजी कारणों से बाहर रहे ओपनर शिखर धवन को दिल्ली में उनके घरेलू मैदान में दो दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। हाल में विवाह बंधन में बंधने वाले ते़ज गेंदबा़ज भुवनेश्वर कुमार तीसरे टेस्ट के लिए टीम में नहीं लौटे हैं लेकिन वनडे सीरी़ज के लिए उन्हें टीम में रखा गया है।चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरी़ज के लिए विराट को तो विश्राम दिया ही है साथ ही ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा का सीमित ओवरों से वनवास कायम रखा है। अश्विन और जडेजा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरी़ज से बाहर रहे थे और अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरी़ज में भी वापसी का मौका नहीं मिल पाया है।हालांकि इन दोनों स्पिनरों ने नागपुर में भारत की पारी और २३९ रन की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अश्विन ने दोनों पारियों में कुल आठ विकेट लेकर सबसे ते़ज ३०० टेस्ट विकेट पूरे करने का नया रिकार्ड बनाया है। विराट को आराम दिया जाना इस लिहा़ज से भी अहम है कि पिछले कई दिनों से उनसे इस बारे में सवाल किए जा रहे हैं। मौजूदा सीरी़ज से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के विश्राम लिए जाने के बाद विराट से भी उनके लगातार खेलने को लेकर सवाल किए जा रहे थे। नागपुर टेस्ट से पहले कप्तान ने इसे लेकर कहा था, मैं कोई रोबोट नहीं हूं और मुझे भी थकान होती है। मेरे शरीर को काटकर देखिये इसमें से खून ही निकलेगा। लेकिन मुझे जब आराम की जरूरत होगी तब मैं इसपर खुद ही समय आने पर फैसला करूंगा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download