कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ में यह भूमिका निभाएंगे अनुपम खेर

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ में यह भूमिका निभाएंगे अनुपम खेर

यह फिल्म भारत के राजनीतिक इतिहास के एक ऐतिहासिक दौर की कहानी है


मुंबई/भाषा। अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर अभिनेत्री कंगना रनौत के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में क्रांतिकारी नेता जे पी नारायण की भूमिका निभाएंगे।

Dakshin Bharat at Google News
यह फिल्म भारत के राजनीतिक इतिहास के एक ऐतिहासिक दौर की कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन रनौत ने किया है। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी भूमिका में हैं।

रनौत ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उनके साथ फिल्म में इतना अनुभवी अभिनेता काम कर रहा है।

अभिनेत्री ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘हाल के भारतीय इतिहास में राजनीति में महात्मा गांधी के बाद अगर कोई सबसे प्रभावशाली शख्स रहा है कि तो वह जे पी नारायण हैं। लोगों पर उनका बहुत ज्यादा प्रभाव था। मैं चाहती थी कि लोक नेता जे पी नारायण के व्यक्तित्व को निभा पाने में सक्षम कोई अभिनेता इस किरदार को निभाए। अनुपमजी अपने कद, अभिनय कौशल और संपूर्ण व्यक्तित्व के साथ इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं।’

खेर (67) ने कहा, ‘कंगना ने जेपी नारायण की जो व्याख्या की है, वह शानदार है। वह मानती हैं और यह सच भी है कि जेपी नारायण फिल्म के नायक हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं उनका किरदार निभा रहा हूं। इस किरदार को पेश करने का उनका तरीका ऐसा है जैसे कि किसी नायक को पेश किया जाता है।’

फिल्म निर्माताओं ने नारायण की भूमिका में खेर का पोस्टर भी जारी किया। जे पी नारायण को उनकी सामाजिक सेवा के लिए 1999 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया था।

‘पिंक’ फिल्म से प्रसिद्धि पाने वाले रितेश शाह ने ‘इमरजेंसी’ की पटकथा और संवाद लिखे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पिछले सप्ताह शुरू हो गई।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
तेहरान/दक्षिण भारत। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई ने देशवासियों के लिए अपना पहला संदेश जारी किया, जिसमें...
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान
आईआरजीसी का दावा- कुवैत में सैन्य बेस पर हमले में कम से कम 100 अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान ने अमेरिका-इज़राइल के हमलों में मारे गए सैन्य कमांडरों को अंतिम विदाई दी