उर्मिला मातोंडकर, सुजैन खान के बाद इशा देओल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक

उर्मिला मातोंडकर, सुजैन खान के बाद इशा देओल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक

उर्मिला मातोंडकर, सुजैन खान के बाद इशा देओल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक

अभिनेत्री इशा देओल। फोटो स्रोत: ट्विटर अकाउंट।

मुंबई/भाषा। बॉलीवुड अभिनेत्री इशा देओल ने रविवार को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें।

Dakshin Bharat at Google News
देओल ने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ ही एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें ‘कॉपीराइट उल्लंघन’ का संदेश दिखाई देता है। उनका ‘डिस्प्ले’ नाम बदलकर ‘इंस्टाग्राम सपोर्ट’ कर दिया गया है।

इशा देओल (39) ने लिखा, ‘आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘इमिशादेओल’ को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है।’

उल्लेखनीय है कि हाल में पार्श्व गायिका आशा भोसले, अभिनय से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मसे और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों? गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
आयुर्वेद विशेषज्ञ मानते हैं कि गोमूत्र में कई रोगनिवारक गुण होते हैं
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान
आईआरजीसी का दावा- कुवैत में सैन्य बेस पर हमले में कम से कम 100 अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान ने अमेरिका-इज़राइल के हमलों में मारे गए सैन्य कमांडरों को अंतिम विदाई दी
एकजुट होकर चुनौती का सामना करें
स्टालिन ने पश्चिम एशिया में फंसे तमिलों की सुरक्षित निकासी और रसोई गैस की कमी को लेकर मोदी को पत्र लिखा
अमेरिकी और इज़राइली ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4' की सबसे तीव्र लहर शुरू