‘हंगामा 2’ अगले साल अगस्त में होगी रिलीज, ये है तारीख

‘हंगामा 2’ अगले साल अगस्त में होगी रिलीज, ये है तारीख

‘हंगामा 2’ अगले साल अगस्त में रिलीज होगी।

मुंबई/भाषा। फिल्मकार प्रियदर्शन करीब सात साल बाद ‘हंगामा 2’ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म अगले साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बतौर निर्देशक उनकी आखिरी फिल्म 2013 में आई ‘रंगरेज’ थी।

Dakshin Bharat at Google News
फिल्म ‘हंगामा 2’ में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा प्रणीता सुभाष नजर आएंगी। फिल्म ‘हंगामा’ 2003 में आई थी।

प्रियदर्शन ने कहा, ‘हंगामा’ को रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं और अब भी दर्शक उसकी बात करते हैं। मैं फिल्म ‘हलचल’ और ‘गरम मसाला’ के बाद निर्माता रतन जैन के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर खुश हूं।

निर्माता रतन जैन ने कहा कि वह ‘हंगामा 2’ को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘हंगामा’ अपने समय की मशहूर कॉमेडी फिल्मों में से एक थी और हर एक पीढ़ी को यह पसंद आई। हम इसे एक बार फिर उस फ्रेंचाइजी की फिल्म बड़े पर्दे पर लाने को लेकर उत्साहित हैं। स्वतंत्रता दिवस पर ‘हंगामा2’ के साथ हंसी का सफर करने को तैयार हो जाइए।

फिल्म ‘हंगामा 2’ का हालांकि 2003 में आई ‘हंगामा’ से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं होगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव
Photo: ashwinivaishnawbjp FB Page
पवित्र बंधन की मर्यादा न भूलें
भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख