सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल खरीद रहे अजय देवगन

सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल खरीद रहे अजय देवगन

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन भारत में एक सौ सिगंल स्क्रीन सिनेमा हॉल खरीदने जा रहे हैं। अजय देवगन की हाल ही में गोलमाल अगेन प्रदर्शित हुई है। फिल्म की सफलता के बाद वह जल्द एक अलग क्षेत्र में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। चर्चा है कि अजय देवगन देशभर में मल्टीप्लेक्स चेन खोलने पर विचार कर रहे हैं।अजय ने इस योजना पर अपने कदम ब़ढाने शुरू भी कर दिए हैं। हाल में उन्होंने उत्तर प्रदेश में छह सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल खरीदे हैं जिन्हें वह मॉर्डन मल्टीप्लेक्स में तब्दील कर रहे हैं। अजय ऐसे इलाकों की तलाश में हैं जहां बॉलीवुड फिल्मों को देखने वाले लोग अच्छी-खासी संख्या में हैं लेकिन वहां मल्टीप्लेक्स की सुविधा नहीं है। अजय इन थिएटर्स को एनवाई सिनेमा के नाम से चलाएंगे जो उनके बच्चों न्यासा और युग देवगन के नाम के इनीशियल्स हैं। अगले साल पूरे देशभर में १०० और सिनेमाघरों को खरीदे जाने का प्लान है। अजय की टीम इस आइडिया पर काम कर रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय