‘अब हुई न रियल रब ने बना दी जोड़ी’

‘अब हुई न रियल रब ने बना दी जोड़ी’

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार शाहरूख खान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को उनके विवाह पर शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की है। इतना ही नहीं चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान समेत कई देशों के क्रिकेट खिलाि़डयों ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की बधाई दी है। अनुष्का और विराट सोमवार को इटली के एक रिसॉर्ट में परिजनों और निकटतम मित्रों के बीच निजी समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए। अमिताभ ने नवदंपति को चिरस्थायी साथ की शुभकामना दी है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘अनुष्का और विराट, इस पवित्र दिन पर प्रेम और शुभकामनाएं….हमेशा साथ रहें।’’ वहीं अनुष्का की पहली फिल्म रब ने बना दी जो़डी में उनके अभिनेता शाहरूख खान ने ब़डे फिल्मी अंदाज में नए जो़डे को शादी की शुभकामना दी है। अनुष्का की पहली फिल्म १२ दिसंबर, २००८ को रिलीज हुई थी। शाहरूख ने लिखा है, ‘अब ये हुई न रियल रब ने बना दी जो़डी। अनुष्का शर्मा और विरोट कोहली दोनों को मेरा प्रेम। ईश्वर आपको खुशियां दे, स्वस्थ रखे। अनुष्का ने शाहरूख के साथ जब तक है जान और जब हैरी मेट सेजल में भी काम किया है।’’ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा है, ‘नव दंपति विराट और अनुष्का को बधाई और शुभकामनाएं। आप दोनों की जो़डी बहुत सुन्दर लगती है।’’ टेनिस खिला़डी सानिया मिर्जा ने लिखा है, ‘आप दोनों को बधाई। आप बहुत प्यारे और खुश लग रहे हैं। आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें।’’ अनुष्का और विराट ने विवाह समारोह की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आज हम दोनों ने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंधने का वादा किया। हमें आपके साथ यह सूचना साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का के साथ काम कर चुके करण जौहर ने ट्वीट किया है, अनुष्का और विराट को बहुत बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार। बहुत सुन्दर जो़डी, मैं उनको और उनके परिजनों के सुखद भविष्य की कामना करता हूं। बदमाश कंपनी में अनुष्का के सह-अभिनेता रहे शाहिद कपूर ने ट्वीट किया है, ‘बहुत सुन्दर। दोनों परिवारों को बहुत बहुत बधाई।’’ काजोल ने लिखा है, विराट और अनुष्का बेस्ट ऑफ लक। शुभकामनाएं… मुझे विश्वास है कि आपकी जो़डी कमाल की रहेगी। प्रियंका चोप़डा ने लिखा है, ‘अनुष्का और विराट बहुत बहुत बधाई। आपका मिलना किसी परी कथा जैसा है। आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिलें। बहुत सारा प्यार। सोनम कपूर का कहना है, बधाई। आप दोनों की जो़डी कमाल की है।’’ वहीं रितेश देशमुख ने लिखा है, ‘अब से विराट घर में हमेशा खुशी-खुशी वाइस कैप्टन रहेगा। नई कप्तान अनुष्का जिंदाबाद। आप दोनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं।‘ बॉलीवुड के ’’शॉटगन’’ शत्रुघ्न सिन्हा ने विराट अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि दोनों की जो़डी बहुत सुयोग्य हैंै और वे एक-दूसरे के लिए बने हैं। उन्हें बधाई हो और ईश्वर उन्हें हमेशा खुश रखे। स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया,’’ ये जो़डी जुग-जुग जिये। रब हमेशा खुश रखे।’’ पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया,‘ विराट और अनुष्का को शादी की बधाइयां। ईश्वर आप दोनों को खुश रखे।‘ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि विराट और अनुष्का को जिन्दगी की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है...
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़